मरकुस 9—16
सुसमाचार के विवरणों को पढ़ते समय हर बार हम में उत्तेजना आनी चाहिए। सुसमाचार के विवरणों का ज्ञान पाने के बजाय हमारे पास यीशु के मन तक गहराई से जाने का कोई और साधन नहीं है। हमारे प्रभु के जीवन के ये विवरण नई रौशनी और इससे भी बढ़कर नये प्रापत किए गए आत्मिक ज्ञान पर आनन्द करने का सशक्त माध्यम हैं।
मरकुस यीशु को एक दीन सेवक के रूप में, अर्थात बातें करने वाले आदमी के बजाय काम करने वाले आदमी के रूप में दिखाता है। जिस कारण यीशु के जीवन तथा सेवकाई के इस विवरण में यीशु की शिक्षाएं नहीं बल्कि उसके काम अधिक बताए गए हैं।
मरकुस के अनुसार सुसमाचार का सावधानी पूर्वक अध्ययन करना आपके और दूसरों के जीवनों को बदल देगा। हमारे प्रभु के जीवन के इस विवरण में मिलने वाले संदेश भक्तिपूर्ण जीवन जीने और दूसरों के साथ शुभ समाचार को साझा करने का जनून पाने के लिए कांपते हृदयों को भेद सकते हैं। मार्टल पेस (Martel Pace)